Badaun में CM YOGI, कहा- पिछली सरकारें आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेती थीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज Badaun जिले में हैं। यहां वो 1,328 करोड़ रुपए की 359 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में पिछली सरकार के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला।
इस दौरान सीएम योगी समाजवादी पार्टी सहित पिछली सरकारों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा, कि पिछली सरकारें आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेती थीं। दंगाईयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था। लेकिन, हमारी सरकार में आतंकवादियों को उनके नियत स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया गया है।