Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंकित शर्मा के अस्थि कलश पर सैंकडो लोगो ने पुष्प वर्षा कर श्रृद्धाजलि दी

मुजफ्फरनगर। दिल्ली उपद्रव मे शहीद हुए आईबी के जवान अंकित शर्मा के अस्थि कलश पर सैंकडो लोगो ने पुष्प वर्षा कर श्रृद्धाजलि दी। बुढाना क्षेत्र के गंाव इटावा से शिव चैक पहंुचे शहीद के अस्थि कलश को श्रृद्धाजलि देने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलो तथा सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियो सहित अनेक गणमान्य लोगो ने अपने श्रृ़़द्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध मे दिल्ली मे हुए उपद्रव के दौरान बुढाना क्षेत्र के गंाव इटावा निवासी आईबी के जवार्न अंकित शर्मा शहीद हो गए थे। बीते दिन गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ शहीद अंकित शर्मा का उनके पैतृक गंाव इटावा मे अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आईजी लक्ष्मी सिंह,डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव आदि अधिकारियो व राजनीतिज्ञों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगो व सैकडो ग्रामीण मौेजूद रहे।

आज सुबह गंाव इटावा से हरिद्वार जाते वक्त शहीद अंकित शर्मा अस्थि कलश को शिव चैक पर श्रृद्धंाजलि दी गई। इस दौरान सैकडो लोगो की भीड ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शिवसेना नेता बिटटू सिखेडा, पूर्व विधायक सपा नेता अनिल कुमार,सपा नेता राकेश शर्मा,राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ के डा.शैलेन्द्र गौतम,पं.यतेन्द्र शंकर गौड,प्रमोद शर्मा,अमित शास्त्री,पंडित ब्रहम प्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा,ललीता प्रसाद रतुडी,योगेश शर्मा,मुनेश शर्मा, पत्रकार संदीप वत्स,विकास शर्मा, सतीश शर्मा,सरोज शर्मा,अजय पूर्वाचल, श्रीमोहन तायल,पंडित उमादत्त शर्मा, सरवट ग्राम प्रधान पंडित श्री भगवान शर्मा, सुनील सिंघल,सुनील तायल, विशाल गर्ग,ललित अग्रवाल, मास्टर विजय सिह सहित सैंकडो लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − four =