फिल्मी चक्कर

अमेज़न प्राइम वीडियो भारत में करेगा अवार्ड विजेता फिल्म पैरासाइट का एक्सक्लूसिव डेब्‍यू

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज पैरासाइट के भारत में एक्सक्लूसिव डिजिटल डेब्यू की घोषणा की है, जिसने ऑस्कर्स 2020 में अधिकांश पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा था।
बोंग जून हो द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में एक गरीब परिवार द किम्स का जीवन दिखाया गया है, जो एक अमीर परिवार द पार्क्स के नौकर बन जाते हैं। लेकिन उनका सरल जीवन जटिल बन जाता है, जब उन्हें धोखा मिलता है।
प्राइम मेम्बर्स अब कोरियन भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ, पुरस्कार विजेता कोरियन फिल्म पैरासाइट का आनंद ले सकते हैं, 27 मार्च, 2020 से। बहुत प्यार प्राप्त करने वाली और खूब पुरस्कार जीतने वाली इस फिल्म को अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुँचाने के लिये इसे केवल प्राइम वीडियो इंडिया पर हिन्दी डबिंग में भी उपलब्ध किया जाएगा।
पैरासाइट साल 2019 की सबसे उच्च रेटिंग वाली और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों में से एक है, जिसके कारण इसके लेखक-निर्देशक बोंग जून-हो को इस साल के ऑस्कर्स में चार पुरस्कार मिले हैं: बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म। पैरासाइट किसी दक्षिण कोरियाई निर्देशक की पहली फिल्म है, जिसे बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार मिला है 
पहली, जिसमें मुख्य रूप से एशियाई कलाकार हैं। पैरासाइट भारत में प्राइम मेम्बर्स के लिये अपने थियेट्रिकल रिलीज 31 जनवरी, 2020 के कुछ महीने के भीतर ही उपलब्ध हो गई है।
पैरासाइट
कि-टायेक के परिवार में चार सदस्य हैं, जो एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। उनका भविष्य धुंधला है, जिसे देखते हुए बेटा की-वू अच्छे वेतन वाली ट्यूटरिंग की नौकरी के लिये नियमित आय की उम्मीद से जाता है।
अपने परिवार की उम्मीदों को अपने कंधों पर रखकर की-वू मिस्टर पार्क के साथ इंटरव्यू के लिये, पार्क परिवार के घर जाता है, जो एक वैश्विक आईटी कंपनी के मालिक हैं। उनके घर की-वू को उस घर की सुंदर और जवान महिला येओन-क्यो मिलती है । हालांकि, इस मुलाकाता के बाद बहुत सारा रोमांच दर्शकों की प्रतीक्षा कर रहा होता है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =