वेब सीरीज ‘महारानी’ में लालू प्रसाद यादव की भूमिका में आएंगे सोहम
बिग बुल में नजर आ चुके फेमस एक्टर सोहम शाह हर फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया है. फैन्स उनकी नैचुरल एक्टिंग के कायल है.
सोहम एक बार फिर अपने फैन्स के लिए अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘महारानी’ में वो लीक से हटकर किरदार करने जा रहे हैं. इस वेब सीरीज में वो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और फेमस राजनेता लालू प्रसाद यादव का रोल निभाते हुए नजर आएंगे.
View this post on Instagram
सूत्रों की मानें तो, सोहम के लिए ये किरदार निभाना बहुत ही मुश्किल रहा है. उन्होंने बताया कि, लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक हैं.
और ऐसे इंसान के किरदार को पर्दे पर दिखाना मेरे लिए मुश्किल रहा है. लेकिन फिर भी ये जिंदगी का एक बहुत ही अच्छा अनुभव भी रहा है. सोहम ने बताया कि, अभी तक के सभी किरदारों में से ये रोल उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा. और उम्मीद है कि, फैन्स को मेरी कोशिश जरूर पसंद आएगी.
बता दें कि इस किरदार को निभाने के लिए सोहम ने कड़ी मेहनत की है. लालू जैसा दिखने के लिए सोहम ने करीब 12 किलो वजन बढ़ाया है. और मूंछें भी बिल्कुल उन जैसी ही बनाई है. इसके लिए उन्होंने कई दिनों तक उनकी भाषा भी सीखी है, ताकि वो इस किरदार के साथ सही न्याय कर पाएं. बता दें कि ‘महारानी’ के बाद सोहम रीमा कागती की फॉलन में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने जा रहे हैं. इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी.
