उत्तर प्रदेश

Ambedkarnagar News: बेच खाया जमीर, मनरेगा में मृतक के नाम पर खा रहे थे मजदूरी

Ambedkarnagar News: ग्राम पंचायत बलया जगदीशपुर में  1 मृतक को मनरेगा में दो साल से कार्य करवाया जा रहा था। पोल तो तब खुली जब नवागत बीडीओ सविता सिंह ने इस प्रकरण में एक्शन लेना शुरू किया तो लापरवाहों के हाथ पैर फूलने लगे। बता दें कि यह सब किया धरा खेल टांडा बीडीओ के चार्ज में रहे डीसी मनरेगा का था क्योकि उनके समय में मनरेगा कार्यों की रूटीन जांच सिर्फ कागज तक ही सीमित रही।

अगर धरातल पर रहती तो ऐसी लापरवाही नही हुई होती। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा मजदूर राम चन्द्र जॉब कार्ड संख्या UP-78-004-014-001/62 की मृत्यु 13 अप्रैल 2019 में हुई थी लेकिन उसके बाद भी उनका मस्टररोल बनता रहा और मजदूरी निकलती रही। कुछ माह बाद मजदूरी तो निकलना बंद हो गया लेकिन मस्टररोल फरवरी 2021 तक लगातार बनता रहा।

मनरेगा मजदूर की संख्या घटने न पाए, इस कारण से मृतक से भी हर कार्य में मनरेगा मजदूरी करवाया जाता था। जब पोल खुली तो मस्टररोल में मृतक रामचंद्र को अनुपस्थित दिखा दिया गया। सवाल यह है कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के बल बूते ही शासन के डिजिटल इण्डिया के सपने को परवान चढाया जायेगा।

जब मनरेगा का कोई कार्य करवाना होता है तो प्रत्येक कार्य शुरू होने के पूर्व ग्राम प्रधान के अनुरोधानुसार गांव का ग्राम सचिव मनरेगा मजदूरों की डिमांड करता है और ब्लॅाक में तैनात एपीओ या अन्य के माध्यम से मनरेगा वेबसाइट पर और अन्य दस्तावेजों में मनरेगा मजदूरों की डिमांड दर्ज करवाया जाता है फिर उन्ही मनरेगा मजदूरों के साथ कार्य शुरू करवाना होता है।

ग्राम सचिव दिनेश यादव ने वार्ता में कहा कि यह गलती ब्लॅाक कार्यालय स्तर से हुई है जिसमें एपीओ ने लापरवाही की है। मैंने रामचंद्र की मृत्यु के बाद कभी भी उनका डिमांड नही किया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =