वैश्विक

America: वर्जीनिया में ताबड़तोड़ गोलीबारी,रिचमंड पब्लिक स्कूल ने वेबसाइट पर दी जानकारी

America  वर्जिनिया प्रोविंस से गोलिबारी की घटना सामने आयी है. गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हाई स्कूल के समारोह के दौरान यह घटना हुई. गोलीबारी की इस घटना में 7 लोग घायल हो गए. इनमें से 2 की मौत हो गयी जबकि, 5 अन्य घायल हो गए है. 5 घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मामले में कार्यवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. गोलीबारी की घटना के बाद ग्रेजुएशन सेरेमनी को कैंसिल कर दिया गया. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ऑफ ड्यूटी सिक्योरिटी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

रिचमंड के पुलिस प्रमुख रिक एडवर्डस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस थिएटर में यह ग्रेजुएशन सेरेमनी चल रहा था वहां के ऑफिशियल्स ने शाम के करीब 5:15 (अमेरिका के समय के अनुसार) बजे बाहर गोली चलने की आवाज सुनी. ताबड़तोड़ गोलीबारी की आवाज सुनकर उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस प्रमुख ने बताया कि अब वहां के लोगों को कोई खतरा नहीं है.

रिचमंड पब्लिक स्कूल ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक मैसेज पोस्ट किया और जानकारी दी कि शूटिंग की यह घटना मोनरो पार्क में हुई है. यह पार्क थिएटर के बगल से गुजरने वाली सड़क के पार है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =