वैश्विक

Israel ने एक बार फिर Syria पर एयर स्ट्राइक की, टारगेट सीरिया का आर्मी पोस्ट

Israel ने एक बार फिर Syria पर एयर स्ट्राइक की है. बुधवार शाम को इजराइल की ओर से दमिश्क साउथ पर हमला किया गया. सीरिया स्टेट मीडिया के मुताबिक, शाम को किए गए इस हमले में मटीरियल का काफी नुकसान पहुंचा है. बता दें कि फरवरी में इजराइल द्वारा सीरिया पर यह दूसरी एयर स्ट्राइक है.

इजराइल की तरफ से यह हमला सीरिया की तरफ से 9 फरवरी को किए गए एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल अटैक का जवाब है. रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को किए गए हमले का टारगेट सीरिया का आर्मी पोस्ट था. हालांकि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

इजराइल और सीरिया के बीच विवाद काफी पुराना है. इसके पीछे की वजह गोलान हाइट्स इलाका है. यह गोलान पहाड़ी के नाम से भी मशहूर है. यह एरिया कभी सीरिया का था. 1967 में अरब देशों के साथ हुए युद्ध के बाद इजराइल ने इस जगह पर अपना कब्जा जमा लिया.

मौजूदा समय में Israel इस जगह पर करीब 317 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 अरपब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रहा है. इस जगह की वजह से ही दोनों देशों Israel- Syriaके बीच टकराहट है.

गोलान के पीछे इजराइल का इतना फोकस इसलिए है क्योंकि यहां से सीरिया की राजधानी दमिश्क महज 60 किलोमीटर ही दूर है. गोलान की ऊंची पहाड़ियों से दमिश्क को आराम से देखा जा सकता है. गोलान में फसल की पैदावार भी काफी अच्छी है.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 18 =