वैश्विक

America: चार सदस्यों की हत्या करने वाला संदिग्ध पहले परिवार के लिए ही काम करता था

America  भारतीय मूल के सिख परिवार के चार सदस्यों का अपहरण और फिर हत्या  मामले में मर्सेड काउंटी के शेरिफ ने कहा है कि चार सदस्यों की हत्या करने वाला संदिग्ध पहले परिवार के लिए ही काम करता था और उसका उनके साथ पुराना विवाद था. जिसकी कीमत इस परिवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

एनबीसी बे एरिया ने परिवार के एक रिश्तेदार के हवाले से कहा कि, अपहरण और हत्या के मामले का संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो परिवार की कंपनी में पहले चालक के रूप में काम करता था. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गया और दोनों अलग हो गए थे. मर्सेड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने यह भी कहा कि घटना में एक और आरोपी शामिल था. हालांकि इस संबंध में अभी जांच चल रही है.

 मर्सेड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि आठ माह की बच्ची आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर, पिता जसदीप सिंह और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह के शव इंडियाना रोड एंड हचिनसन रोड के पास एक बगीचे में मिले थे. खबर के अनुसार, बच्ची आरुही धेरी को आरोपी कातिल ने मरने के लिए छोड़ दिया था और उसकी मौत कठिन मौसमी परिस्थितियों के कारण हुई. सभी मृतक मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाले थे.

 एनबीसी बे एरिया ने वार्नके के हवाले से कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. इस हत्याकांड के पीछे अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच की जाएगी. वहीं, जिस दूसरे शख्स के शामिल होने की बात सामने आ रही है उसके सबूत मिलने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

केटीवीयू ने वार्नके के हवाले से कहा कि संदिग्ध और सिख परिवार के बीच एक पुराना विवाद था. वार्नके के अनुसार, रिश्तेदारों ने जांचकर्ताओं को बताया कि सालगाडो ने परिवार के साथ काम करने के बाद करीब एक साल पहले कुछ आपत्तिजनक संदेश व ईमेल भी भेजे थे. उन्होंने कहा कि आरोपी जीसस मैनुअल सालगाडो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.

गौरतलब है कि जसदीप सिंह परिवार का मर्सेड शहर में यूनिसन ट्रकिंग इंक के नाम से ट्रक का व्यवसाय करता था. रिश्तेदारों ने बताया कि कि परिवार ने हाल में ही एक पार्किंग स्थल में अपना कार्यालय खोला था. इस परिवार का सालगाडो से पुराना विवाद था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + twelve =