उत्तर प्रदेश

Amethi- दहेज हत्या का आरोप, मिली मालती की लाश

Amethi में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशवैरा गांव में रविवार को संदिग्ध हालत में फंदे से लटकते मिले विवाहिता के शव के केस में नया एंगल सामने आ गया. मायके से पहुंचे मृतक के भाई ने मृतका के पति, जेठ, जेठानी पर देहज हत्या का आरोप लगाते हुए गौरीगंज कोतवाली में तहरीर दी है. गौरीगंज पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है. वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

बता दें कि जामो थाने के अतरौली गांव के खैराती की बेटी मालती की शादी गौरीगंज कोतवाली के कुशवैरा गांव के रहने वाले रवि के साथ मई 2021 में हुई थी. शादी के बाद से ससुराल के लोग मालती को देहज के लिए लगातार परेशान करने लगे थे. रविवार को मालती का शव घर में फंदे से लटका मिला. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौरीगंज क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने शव को कब्जे में लिया.

मौत की सूचना पर पहुंचे मालती के भाई रामसूरत ने पति रवि, जेठ संजय व जेठानी विमला पर देहज की मांग करने व मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या कर शव से फंदे से लटकाने का आरोप लगाया. साथ ही मृतका के भाई ने कहा कि उसे रविवार को फोन कर मालती के बेहोश होने की जानकारी देते हुए बुलाया गया था. पहुंचने पर पता चला कि उसने फांसी लगा ली है.

फिलहाल परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है. वहीं गौरीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंखड देव मिश्र ने बताया कि मायके वालों की अभी तहरीर नहीं मिली है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण हैंगिंग आया है. पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 8 =