उत्तर प्रदेश

Amethi News: युवती ने फार्मासिस्ट पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

Amethi News: सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर कार्यरत फार्मासिस्ट को दवा ना देना महंगा पड़ गया। ड्यूटी से वापस जा रहे फार्मासिस्ट पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। जमकर पत्थर बरसाए, जिसमें उसकी कार टूट गई। मामले में फार्मासिस्ट ने मोहनगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के थाना महाराजगंज (Thana Maharajganj) अंतर्गत सलेथू निवासी अमर सिंह अमेठी के तिलोई सीएचसी पर बतौर फार्मासिस्ट तैनात हैं। उनका आरोप है कि सद्दाम पुत्र निजामुद्दीन निवासी गीकुला थाना मोहनगंज दवा काउंटर पर आकर सीरप मांगा। फार्मासिस्ट का कहना है कि मैने देने से मना कर दिया।

उस पर वो गाली-गलौज करने लगा और रास्ते में देख लेने की धमकी दिया। उसने आगे बताया कि ड्यूटी करके जब वो गोकुला इंटर कॉलेज से आगे नहर की ओर बढ़ा तो विपक्षी दो बाइके सड़क पर खड़ा किए हुए थे। जब बाइक हटाने को कहा तो लाठी डंडा लेकर सामने आए और मुझ पर हमला कर दिये। आरोपियों द्वारा गाड़ी भी क्षति ग्रस्त की गई है।

 मामले में नया मोड़ तब आया जब रूप जब निजम्मुदीन के घर की युवती ने फार्मासिस्ट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसने कहा आए दिन वो इधर से निकलते हैं और छेड़ते रहते हैं। काफी टाइम से यह हरकत कर रहे हैं हम लोगो ने किसी से बताया नहीं आज हम लोग सड़क पर बैठे थे कि आए और बोले आओ मेरे पास आओ और पैसे दिखा रहे थे। तब हमने उन पर पथराव बनाया और उनको मारा।

थानाध्यक्ष महाराजगंज गंज भूपेंद्र सिंह (Police Station Maharajganj Ganj Bhupendra Singh) ने पूरे मामले में बताया कि फार्मासिस्ट अमर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।अन्य मामले की कोई सूचना नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =