उत्तर प्रदेश

Amethi News: पति का क्रूर चेहरा, पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला

Amethi News:  अमेठी थाना क्षेत्र के राय पुर फुलवारी सलामत अली का पुरवा निवासी भैया राम की पुत्री प्रियंका को उसके पति ने ससुराल में आकर ठंडे से पीट कर मरणसन्न कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्रियंका की शादी चार वर्ष पूर्व पड़ोस के जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर में हुई थी। मृतका का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है।

पति ने अपनी पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के परिजनों ने पति पर प्रेम प्रसंग में लिप्त होने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज कर जांच में जुट गई है।

मृतक की छोटी बहन लक्ष्मी ने बताया कि मेरी बहन के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है। उसके चक्कर में मेरी बहन को आए दिन तंग किया करते थे। अपनी कमाई का हिस्सा भी भाभी को दे देते थे।

लक्ष्मी ने बताया कि मेरी बहन का पति कुछ दिनों से बाहर नौकरी के लिए गया था। उस दौरान उसके पति की भाभी और मां मेरी बहन को मारती पीटती थीं। दो दिन पूर्व मार पीट कर घर से भगा दिया था। मंगलवार को दोपहर मेरी बहन के पति मेरे घर आए और मेरी बहन की डंडे से पीट कर हत्या कर दी।

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी अमेठी अर्पित कपूर ने बताया कि अमेठी थाना क्षेत्र के राय पुर फुलवारी में प्रियंका की हत्या कर दी गई। पीएम की कार्यवाही की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + ten =