उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: पीड़िता से कर रहा था शादी, रेपिस्ट दूल्हा शादी के मंडप से हुआ फरार

Bulandshahr News: अहमदगढ़ थाना  क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी युवक बारात लेकर शादी करने पहुंच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम  विवाह मंडप पर पहुंची तो दूल्हा फरार हो गया।

चाइल्ड लाइन टीम (Child Line team) और अहमदगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव में रेप पीड़ित नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। जिस युवक के साथ नाबालिग लड़की की शादी हो रही है, उस युवक पर एक नाबालिग लड़की से पांच माह तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। आरोपी युवक राजस्थान के भरतपुर से बारात लेकर विवाह करने पहुंचा था।

अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक (Ahmedgarh police station in-charge inspector) ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर रेप का आरोपी दूल्हा विवाह मंडप से फरार हो गया। चाइल्ड लाइन टीम (Child Line Team) ने नाबालिग लड़की को अपनी सुपुर्दगी में ले मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुल्हन रेप पीड़िता ही थी और अभी नाबालिग है।

Ahmedgarh police station में 5 अक्तूबर 2021 एक किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर लगातार पांच माह से दुराचार करता रहा है। आरोपी युवक ने किशोरी की अश्लील फोटो भी खींच ली और उसकी अश्लील फोटो उसके भाई को दिखाने लगा।

अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी युवक पीड़िता को ब्लैकमेल भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 354(ग), 384 व 506 के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी फरार चल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =