उत्तर प्रदेश

Amethi News: मुसाफिर खाना थाना कोतवाली  अंतर्गत निजी विद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत

Amethi News:  मुसाफिर खाना थाना कोतवाली  अंतर्गत एक निजी विद्यालय के प्राचार्य द्वारा एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत और उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। निजी विद्यालय के प्राचार्य ने अवकाश के दिन छात्रा को यह कह कर बुला लिया की बोर्ड का फार्म भरना है छात्रा जब स्कूल पहुंची तो वहां पर कोई नहीं था। वह इस बात को लेकर हैरान हो गई उसे क्या पता था जी गुरु जी के मन में क्या चल रहा है।

प्राचार्य ने पूर्व नियोजित प्लान के तहत छात्रा से अश्लील बात करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत किया। मौके की नजाकत को भांपते हुए छात्रा ने हल्ला गुहार मचाते हुए उसके चंगुल से बाहर निकल गई। उसके बाद छात्रा ने अपने मोबाइल से डायल 112 पर सूचना दिया।पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल विद्यालय पर पहुंचकर छात्रा को उसके चंगुल से मुक्त कराया ।छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित छात्रा के चाचा ने बताया कि मुझे सूचना मिली की मेरी भतीजी स्कूल गई थी जहां उसके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छेड़छाड़ वा अश्लील हरकत किया ।हम थाने में मुकदमा लिखाने आए हैं। पीड़ित छात्रा के चाचा ने बताया की पुलिस की कार्यशैली वा व्यवहार से हम संतुष्ट है।

पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया गया है ।आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =