उत्तर प्रदेश

खुश हो लो कि कुर्की कर अफजाल को कंगाल कर दिया, सबका हिसाब होगा मुख्तार के भाई Afzal Ansari की धमकी

मुख़्तार अंसारी के सांसद भाई Afzal Ansari ने ईडी के छापेमारी पर योगी सरकार सरकार पर जमकर निशाना साधा. अफजाल अंसारी ने कहा कि जब तक यह सरकार है, जितना कूदना है कूद लो. अपनी सरकार आते ही एक-एक बात का हिसाब देना होगा. अपनी एक-एक चीज वापस लूंगा. गाजीपुर के करण्डा में एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए अफजाल अंसारी ने यह बात कही.

Afzal Ansari ने ईडी छापेमारी और सम्पत्ति कुर्की पर सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा, “आप सत्ता का दुरपयोग कर विरोधियों को सता रहे हैं. गाजीपुर में तोप के मुंह पर मैं ही हूं. मुझ पर लगातार गोले दागे जा रहे हैं. देखता हूं उनके गोले खत्म होते हैं या मैं. मैं दूसरी मिट्टी का बना हुआ हूं. मेरा एक उसूल और सिद्धांत है. 40 साल से मैं जुल्म, ज्यादती और सामंतवाद के खिलाफ लड़ रहा हूं. जहां गरीब पर अत्याचार होगा, आधी रात को गरीब के आंसू पोछता रहूंगा.”

कुर्की की कार्रवाई पर Afzal Ansari ने कहा, “भौतिक सुख साधन मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं है. तुम खुश हो लो कि कुर्की कर अफजाल को कंगाल कर दिया. मेरी असली पूंजी गाजीपुर की गरीब जनता है, जिसे तुम्हारे बाप की सरकार भी कुर्क नहीं कर सकती. तुम्हारे बड़े-बड़े सूरमा मुझसे पंजा लड़ा चुके हैं. 2024 में ऐसी रचना होगी कि पूर्वांचल में इनको निल रिजल्ट मिलेगा.”

Afzal Ansari ने कहा कि मैं सारे आक्रमण झेल लूंगा, लेकिन इस जिंदगी मे घुटने नहीं टेकूंगा. जितने दिन तुम्हारी सरकार है, चाहे जितना कूद लो, सारी कार्यवाहियों के खिलाफ कोर्ट, कचहरी और कानून के जरिये लड़ूंगा. अगर हमारी सच्चाई होगी तो एक-एक चीज वापस लौटा लेंगे. गौरतलब है कि पिछले दिनों ईडी ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 19 =