उत्तर प्रदेश

Amroha News: नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या और रेप की आशंका जताई

Amroha News:  में एक महिला की नग्न अवस्था में शव उसके ही घर पर मिलने का मामला सामने आया. मृतका का पति जब खेत से घर पहुंचा तो उसने पत्नी की लाश को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. वहीं, मृतका के पति ने हत्या और रेप (RAPE) की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले का खुलासा करने की मांग की है.

अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां एक शख्स अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ रहता है. किसान होने की वजह से शख्स रात में अपने खेत गया था और आज सुबह जब वह अपने घर पहुंचा, तो घर का दरवाजा नहीं खुला. खबर के अनुसार, काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर शख्स पड़ोस के घर से अपने घर की छत पर पहुंचा और जब उसने घर के आंगन में बने जाल से झांककर देखा तो नीचे खून में लथपथ उसकी पत्नी नग्न अवस्था लाश पड़ी थी.

मृतक महिला का पति धीर सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पीड़ित धीर सिंह ने पत्नी की हत्या और रेप की आशंका जताई है और पुलिस से मामले का खुलासा करने की मांग भी की है.

हसनपुर सर्किल के डिप्टी एसपी सतीश चंद्र पांडेय ने कहा,थाना आदमपुर के एक गांव में एक महिला का शव घर में मिला है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसके बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

मृतका के पति ने बताया कि  मैं ज्यादातर खेत पर ही रहता हूं, मैं सुबह 7 बजे खेत से घर आया तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी, तब मैंने छत पर लगे जाल से झांक कर देखा तो मेरी पत्नी नग्न अवस्था में पड़ी थी और उसके सर पर भी चोट लगी हुई थी ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने बहुत पीटा हो, जिसकी सूचना मैंने तुरन्त पुलिस को और उसके लगभग एक घंटे बाद पुलिस यहां पर आई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 1 =