उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: नौजवान युवक की धारदार हथियार से खुलेआम हत्या से गांव में मचा हड़कंप

Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मजरे कुंधन गांव  घर के बाहर सो रहे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। चीखपुकार सुन जब तक परिजन बाहर निकले हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का जायजा लेने के बाद थाना पुलिस को जल्द हत्या का खुलासा करने का निर्देश दिया।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मजरे कुंधन गांव के रहने वाले स्व. रामलाल यादव का 35 वर्षीय पुत्र जसवंत यादव रात में खाना खाकर घर के बाहर सो रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने जसवंत यादव पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। युवक का पेट व गले में कई वार होने पर वह चीखते हुए घर के अंदर भागा। लेकिन घायल होने की वजह से वो गिर गया। आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए तो दो हमलावर युवक पर वार कर रहे थे, जो परिजनों को देखकर भाग गए। जख्मी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह हत्या के जानकारी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने मौके का जायजा लिया। जहां कई जगह पर खून के निशान पड़े थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक के गले व पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21429 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + nineteen =