आक्रोशित युवा अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंका
मुज़फ्फरनगर। पिछले एक महीने में कश्मीर मे हुए आतंकवादी हमलो मे दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जनपद के तीन शहीदो मोहित बालियान, प्रशांत शर्मा, आकाश चौधरी की शहादत से आक्रोशित युवा अधिवक्ताओं ने आज विरोध दर्ज करने के स्वरुप पाकिस्तान का झंडा फूँका।
उन्होंने कहा कि इन छोटे छोटे आतंकवादी हमलो से ना तो हिंदुस्तान डरेगा, ना घबराएगा, या तो पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज़ आये वरना आमने सामने कि जंग करे।
इस दौरान युवा अधिवक्ता हाजी मुनव्वर ने कहा कि मुज़फ्फरनगर शहर कि माताओ ने हमेशा से ऐसे वीर सपूतो को जन्म दिया है जिन्होंने अपने सीने पर गोली खाकर शहादत को चूमा है। अधिवक्ता समाज देश को ज़रूरत पड़ने पर जंग के लिए भी एल ओ सी पर जाने को तैयार है।
अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान से आमने सामने कि जंग हो और हम अपनी जय हिन्द कि सेना के साथ लाहौर मे बैठकर बिरयानी खाये।
विरोध प्रकट करने मे मुख्य रूप से अधिवक्ता हाजी मुनव्वर, ठाकुर वसीम, रोहित बालियान, शिवम उर्फ काक्का त्यागी, नवाज हुसैन, सलमान पटौली, सोनू चौधरी, अली मेहंदी, समीर अंसारी, अंशुल इत्यादि सैकड़ो अधिवक्ता मैजूद रहे।
