Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता दिवस 2019 का आयोजन

Whatsapp Image 2019 11 21 At 12.51.19 Pm |माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल,मुजफ्फरनगर के परिसर में कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के छात्रो के “वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता दिवस”-2019 का सफल आयोजन किया गया।
छात्रों के मनोबल को बढाने के लिए इस महोत्सव में चीफ गेस्ट श्री अखिलेश दत, गेस्ट ऑफ आनर कुमार रमा शंकर तिवारी (मुख्य अग्निशमन तिवारी),  भूदेव  (डायरेक्टर लाला जगदीश प्रसाद), श्रीमती शशी शर्मा (प्रधानाचार्य डी0 ए0 वी0 पी0 जी0 कालेज), डॉ0 वासु तायल, डॉ0 सुधीर लूथरा, माननीय एन0सी0सी0 अधिकारी श्री कश्मीर सिंह जी , श्री सुखदर्शन सिंह बेदी जी, ट्रस्टी श्री नरेश वत्स जी सचिव श्री राम ऐजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट एंव सुनंद सिघल जी ट्रस्टी अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित करके किया गया। सर्वप्रथम चारों सदनों के छात्रों द्वारा अत्यन्त मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात् छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न प्रकार की दौड ने सभी को आनंदित कर दिया।

रिले रेस, टग ऑफ वार, मार्शल आर्ट व योगासन में प्रतियोगिता ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया । छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न प्रकार के पिरामिडों ने उपस्थित
सभी जनों को आश्चर्यचकित कर दिया। जिससे सारा वातावरण तालियों से गुंजायमान हो गया।

छात्रों ने अपनी विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों जैसे भारत की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता , भविष्य में रोबोट के प्रयोग,पर्यावरण संरक्षण तथा खेलो के महत्व द्वारा उपस्थित जनों को संदेश प्रेषित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबध्ांक श्री नवनीत भारद्वाज जी ,विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ0 पीयूष गुप्ता, व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीत ने छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी व उन्हे खेलो के प्रति जागरूक किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk