शिव मंदिर के बाहर पशु के अवशेष व मांस के टुकड़े मिले
मुजफ्फरनगर। सुबह जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा को सूचना मिली कि Dr.सुरेश निवास वाली गली स्थित शिव मंदिर के बाहर पशु के अवशेष व मांस के टुकड़े पड़े हुए हैं, जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के साथ अन्य शिवसेना पदाधिकारी भी वहां पहुंचे
जिसके बाद जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सिविल लाइन एसएचओ उम्मेद सिंह अपनी टीम के साथ सूचना स्थल पर पहुंचकर मंदिर के सामने से पशु अवशेष उठवाए और जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
एसएचओ उम्मेद सिंह द्वारा की गई तत्काल कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवसेना मुजफ्फरनगर एसएचओ साहब के इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करेगी।
इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख शिवसेना भूपेश त्यागी, जिला सचिव राहुल पांडे, कपिल कश्यप,शुभम वाल्मीकि,सौरभ राजपूत, सतीश वर्मा, मनीष बालियान, पवन रस्तोगी, अमित राजपूत, साकेत कश्यप आदि उपस्थित रहे।

