एन्टी टोवेको कैम्पेन का आयोजन
एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट, भोपा रोड मु0नगर में नैशनल तम्बाकू कन्ट्रोल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंव सर्व सेवा निकेतन दिल्ली के सौजन्य से एन्टी टोवेको कैम्पेन का आयोजन किया गया जिसमें प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अमित पाठक, रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0एम0 निदेशक सिद्धार्थ शर्मा व प्रधानाचार्य संदीप मित्तल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया।
कॉर्डिनेटर अमित पाठक ने बताया कि तम्बाकू के सेवन करने से बहुत भयंकर बिमारियां होती है जिससे कि मरीज की जान का खतरा भी बन जाता है। एक बार अगर तम्बाकू सेवन की आदत लग जाती है तो मनुष्य तम्बाकू का आदी हो जाता है अतः हमें इसके सेवन से बचना चाहिए। डॉ संदीप मित्तल ने कैम्पस मे उपस्थित दर्शकों को बताया कि तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति मानसिक रोग का भी शिकार हो जाते है और यह कभी-कभी उनके द्वारा आत्महत्या करने का कारण भी बन जाता है। निदेशक सिद्धार्थ ने कहा कि समाज में तम्बाकू के खिलाफ एक जन आन्दोलन की आवश्यकता है जिससे कि युवा इसकी ओर आकर्षित ही ना हो।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तम्बाकू छोड़ने तथा उससे बचने के उपाय बताये गये तथा तम्बाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई और साथ ही साथ युवाओं के बीच तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर श्री राजदेव, श्री शिवकुमार, श्री रजब, श्री खुशहाम कमर, श्री राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
