फिल्मी चक्कर

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य की मौत,किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

बॉलीवुड की बैकग्राउंड सिंगर और भक्ति गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया. वह किडनी की बीमाीर से जूझ रहे थे और काफी समय अस्पताल  में भर्ती थे.

यहां उनका उपचार चल रहा था. बॉलीवुड के दिग्गज बैगग्राउंड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने इसकी पुष्टि की और आदित्य जाने पर दुख जताया है.

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल के संगीतकार बेटे आदित्य पौडवाल पिछले कई सालों से कई बीमारियों से ग्रसित थे, जिनमें हाइपर टेंशन से लेकर सांस लेने में तकलीफ, वॉटर रिटेंशन, कमजोरी आदि शामिल है.

अनुराधा पौडवाल बैकग्राउंड सिंगिंग के साथ-साथ भजन गायिका भी रही हैं. बेटे आदित्य पौडवाल का निधन से पूरा परिवार गमगीन हो गया है. वह 35 साल के थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे.

आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया.

आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे. इसके अलावा वह म्यूजिक भी कंपोज करते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भक्ति गीतों पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

वह एक बेहतरी म्यूजिक डायरेक्टर भी थे. उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है.

अनुराधा पौडवाल को साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया.  इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकरा से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 8 =