Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के युवक की दीवानी हुई महाराष्ट्र की युवती, लाखों रुपये भी लुटाए

मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर प्यार ऐसा परवान चढ़ा की एक युवती महाराष्ट्र से अपने प्रेमी के साथ बुढ़ाना चली आई। यही नहीं यूवती ने अपने प्रेमी के अकाउंट में लाखों रूपए की ट्रांजैक्शन भी की।

महाराष्ट्र पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बुढ़ाना कोतवाली में आमद कराई। बुढ़ाना से बरामद की गई यूवती को महाराष्ट्र से आये परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कस्बे के मौहल्ला कस्सावान का रहने वाला आमिर पुत्र अकरम महाराष्ट्र में फेरी करके बिजली के उपकरण बेचने का कार्य करता है। आमिर की महाराष्ट्र के जनपद सांगली की कालोनी जथ निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई।

दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आमिर ने अपनी प्रेमिका से ऑनलाईन एक लाख से अधिक रूपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। पांच दिन पहले आमिर अपनी प्रेमिका को उसके घर से भगाकर बुढ़ाना ले आया।

युवती के पिता खलील शेख ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अपनी कालोनी जथ के थाने में दर्ज करवाई। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे महाराष्ट्र पुलिस युवती के परिजनों के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। महिला इंस्पेक्टर पीएम मुजावर ने बुढ़ाना कोतवाली में अपनी आमद कराते हुए घटना से अवगत करवाया।

महाराष्ट्र पुलिस ने बुढ़ाना पुलिस के सहयोग से मोबाइल की लोकेशन के अनुसार कस्बे के मौहल्ला कस्सावान मे दबिश दी। पुलिस ने आमिर के घर से युवती को बरामद कर लिया।

आमिर पुलिस को घर पर नही मिला। थाना जथ की महिला इंस्पेक्टर पीएम मुजावर ने बताया कि उनके थाने में अंजुम की गुमशुदगी दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस व युवती के परिजन युवती को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चले गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 1 =