Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: BJP सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बैठक का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कहा गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सतेन्द्र सिसौदिया रहे ।

बैठक का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।बैठक में जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चों पदाधिकारी, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान व मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गतिशील बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हेतु सभी को साथ लेकर अधिक से अधिक सदस्य एवं मतदाता बनाने का कार्य गम्भीरता से करें

प्रत्येक बूथ पर २०० नये सदस्य बनाना आवश्यक है। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम व लगन के साथ प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य व मतदाता बनाने के कार्य में जुट जायें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान जिला संयोजक शरद शर्मा, जिला मंत्री एवं मतदाता सूची अभियान जिला संयोजक सुधीर खटीक, वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिंह रावल

जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, मनोज पांचाल, जयकरण, तरूण त्यागी, रहतु प्रधान, रविश अंसारी, प्रियांशु जैन, रजत त्यागी, श्याम रहेजा, आशुतोष शर्मा, विजय वर्मा, अमित जौहरी, नीरज गौतम, एड गोपाल महेश्वरी प्रवीण जैन, सुरेन्द्र अग्रवाल, संदीप शर्मा, बबलू धनकर, ब्रजपाल सहरावत, कुलदीप कोरी, धमेन्द्र तायल, धमेन्द्र शर्मा, विशाल गर्ग, कंवरपाल वर्मा, विपुल शर्मा, हरपाल सिंह महार, रविकांत शर्मा, उत्कर्ष त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =