उत्तर प्रदेश

कुलपति Vinay Pathak केस की CBI जांच को मंजूरी, तीन बार में वसूले थे 1.41 करोड़ रुपए

 छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर Vinay Pathak के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच को मंजूरी मिल गई है। यूपी सरकार की तरफ से CBI जांच के लिए भेजे गए पत्र को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय  ने मंजूर कर लिया है। इस मामले में जल्द सीबीआई जांच शुरू होगी। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी ने सोमवार (09 जनवरी) को कानपुर यूनिवर्सिटी गेट पर प्रो Vinay Pathak के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 30 दिसंबर 2022 को यूपी सरकार ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में प्रो विनय पाठक तथा उनके करीबी अजय मिश्रा के खिलाफ मामले की CBI जांच कराने के लिए केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सिफारिश पत्र भेजा था। कार्मिक मंत्रालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश मंजूर कर ली है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो इस मामले में सहमति देकर जांच शुरू करेगी।

यूपी सरकार ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर बीते 30 दिसंबर को CBI से जांच कराने की सिफारिश की थी। कार्मिक मंत्रालय ने भी इस पर मंजूरी दे दी। वहीं, वादी डेविड डेनिस ने अब हाईकोर्ट का रुख किया। वादी ने लखनऊ खंडपीठ में CBI जांच का विरोध करते हुए याचिका दी थी। इस याचिका में कहा है कि, बिना वादी की मंजूरी के प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में यूपी पुलिस द्वारा ही की जाए।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के फरार कुलपति प्रो Vinay Pathak की अब तक गिरफ़्तारी नहीं होने से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूनिवर्सिटी गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार (9 जनवरी) की दोपहर कानपुर यूनिवर्सिटी के मेन गेट के बाहर फरार कुलपति Vinay Pathak के विरोध में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में छात्र भी जमा हुए।

आर्यनगर सीट से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के नेतृत्व में ‘सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। सपा प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। सपा नेताओं ने ‘तुस्सी ग्रेट हो’ नाम से बैनर पोस्टर भी लगाए।

पिछले साल 29 अक्टूबर को यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में डिजिटेक्स टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डेविड डेनिस ने प्रो Vinay Pathak तथा उनके करीबी अजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। डेनिस ने ठेके में कमीशन वसूलने, वसूली के लिए बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया था।

आरोप लगाया था कि वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 में डेविड डेनिस की कंपनी ने आगरा विश्वविद्यालय की प्री और पोस्ट परीक्षा में प्रिंटिंग का काम किया था। इसी बिल भुगतान के लिए प्रो Vinay Pathak कमीशन मांग रहे थे। आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति पद पर रहते हुए Vinay Pathak ने डेविड डेनिस के बिल को मंजूर करने के बदले अजय मिश्रा के जरिए तीन बार में 1.41 करोड़ रुपए वसूले थे।

इंदिरा नगर थाने में दर्ज FIR में आरोप लगाया गया है कि जब डेविड डेनिस ने विनय पाठक को आगे कमीशन नहीं दिया, तो आगरा यूनिवर्सिटी में प्रिंटिंग का काम अजय मिश्रा की कंपनी को दे दिया गया। डेविड डेनिस की एफआईआर पर जांच शुरू हुई। यूपी एसटीएफ (UP STF) और लखनऊ पुलिस ने सबसे पहले विनय पाठक के करीबी अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया। विनय पाठक अब भी फरार चल रहे हैं।

तकनीकी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के अनुसार, छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति विनय कुमार पाठक ने 2009 में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए आवेदन करते समय अपने सीवी में प्रोफेसर के रूप में अपने अनुभव को एक साल बढ़ा दिया था। एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश इसमें कहा गया है कि पाठक ने 2015 में उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए आवेदन करते समय झूठ को दोहराया था। शिक्षक निकाय, जिसने अप्रैल 2021 में प्रधान मंत्री कार्यालय, राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से जांच की मांग की थी, ने पाठक और उनके एक पीएचडी छात्रों द्वारा 2010 और 2013 में प्रकाशित दो लेखों में कथित साहित्यिक चोरी को भी हरी झंडी दिखाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फरवरी 2010 में कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी के इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित पेपर “क्लिनिकल गैट डेटा एनालिसिस बेस्ड ऑन स्पैटियो टेम्पोरल फीचर्स”, में प्रकाशित एक पेपर, “एक्स्ट्रेक्टिंग ए डायग्नोस्टिक गैट सिग्नेचर” से पूरी तरह से साहित्यिक चोरी की गई थी। (2007 में हेबा लकानी द्वारा एल्सेवियर पत्रिका।)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =