Author: Dr. S.K. Agarwal

संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: खुशगवाहर मौसम में शिवालयों की ओर तेजी से बढे शिवभक्त

Muzaffarnagar: हर किसी का यह प्रयास है कि वो तन,मन,धन से अर्थात पूरे समर्पण भाव से शिवभक्तो की सेवा कर धर्मलाभ उठाने को लालायित है। कांवड सेवा शिविर मे भोजन,चाय नाश्ता,फल, मिठाई,दूध,स्नान एवं सिकाई के लिए गर्मपानी की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के माध्यम से शिवमय माहौल में शिवभक्तां की सेवा मे लगे हैं।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यातायात व्यवस्था छात्राओं ने सम्भाली, कांवड़ियों को दिखा रहीं सही राह

Muzaffarnagar News: ग्रामीण घर जाने के लिए रहे परेशान-शिवचौक और उसके आसपास की सभी एंट्री बंद होने से कचहरी एवं अन्य काम से शहर में आने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा। शिवचौक से वापस होकर लोग प्रकाश चौक, महावीर चौक होते हुए मीनाक्षी चौक से अपने गंतव्य की ओर गए।

Read more...
संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड, एसएसपी ने भी किया जलाभिषेक

Muzaffarnagar: सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। श्रावण मास के शुरू होते ही शिवालयों को बंधनवारों, तोरणद्वारों आदि से भव्य रूप से सजाया गया है।

Read more...
Religious

भगवान शिव (Lord Shiva) का प्रिय माह है श्रावण माह: पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा पर्व कावड़ यात्रा

भगवान शिव (Lord Shiva)-शिवपुराण की विश्वेश्वर संहिता के अनुसार भगवान शिव (Lord Shiva) जल के साथ-साथ पुष्प और पत्रों (पुष्पंपत्रं समर्पयामि) से प्रसन्न होने वाले देवता है भगवान शिव को कनेर, आंखें, धतूरा, भांग,बेला,अलसी,मदार, कनेर, हार सिंगार जूही,चमेली इत्यादि के पुष्प विभिन्न विभिन्न मनोकामना ओं के लिए बताए गए हैं

Read more...
संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: गर्मी से नागरिक परेशान, हल्की बूंदा बांदी से मौसम में और अधिक गर्माहट

Muzaffarnagar-कई स्थानों पर विद्युत लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर से धुआं उठता रहता है। तेज धूप और गर्मी राहगीरों, खेतों में काम करने वाले किसान व मजदूरों को झुलसने को मजबूर कर रही हैं। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण जीटी रोड, जानसठ रोड, रेलवे रोड, महावीर चौक जैसे भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आरजार बहुत कम हो जाती है।

Read more...
Feature

Muzaffarnagar रेलवे स्टेशन की खूबसूरती दूर से ही आयेगी नजर, २०१९ में रेलवे स्टेशन के लिए हुआ था बजट पास

Muzaffarnagar: रेलवे स्टेशन की खूबसूरती पर पर्दा डाल रही कुछ जर्जर दुकानों तथा जीर्ण शीर्ण हो चुके सार्वजनिक शौचालय को हटाकर उनका निर्माण अन्यत्र कराए जाने को लेकर १८ जून को आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान स्वयं मौजूद थे।

Read more...
संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar-रामपुर तिराहा कांड में न्याय का इंतजारः फास्ट ट्रैक कोर्ट में २७ जून को सुनवाई

Muzaffarnagar उत्तराखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति की और से पैरवी के लिए पैनल में रखे गए एडवोकेट अनुराग वर्मा कहते हैं कि एफटीसी में मुकदमे ट्रांसफर होने के बाद पीड़ितों को लगा था कि शायद उन्हें अब शीघ्र न्याय मिल जाएगा। सीबीआई की और से अधिवक्ता नियुक्त न होने के कारण सुनवाई आज तक अटकी हुई है।

Read more...
Feature

दुर्दान्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही- 159 अपराधी मुठभेड़ में मारे गये एवं 3762 घायल- CM Yogi Adityanath नेतृत्व में

CM Yogi Adityanath के ट्रेस, टेस्ट ट्रीट तथा टीकाकरण की नीति के क्रियान्वयन से कोरोना जैसे महामारी पर नियंत्रण पाया गया। इसकी प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। प्रदेश में अब तक 32.65 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज निःशुल्क लगाई गई है। प्रदेश में 536 नये आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किये गये हैं। प्रदेश में ’’एक जनपद एक मेडिकल कालेज’’ के लक्ष्य की पूर्ति किया जा रहा है।

Read more...
संपादकीय विशेष

प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों (Handicapped Persons) के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं से उन्हें बना रही है सशक्त

दिव्यांगजनों (handicapped persons) को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को प्रतिपूर्ति योजना संचालित की है। इस योजनान्तर्गत न्यूनतम् 40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के अंतिम गंतव्य स्थल तक निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं।

Read more...
संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: गर्मी का आलम जारी, बिजली कट से लोग बेहाल

Muzaffarnagar-पारा निरंतर चढ़ाव पर है तथा ४३.० डिग्री को कई बार पार कर चुका है। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की समस्याएं अधिक बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले ४८ घंटों के दौरान तेज हवाओं के चलने तथा कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी के अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना जता रहे हैं।

Read more...
Feature

प्रदेश में Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana: 1.77 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवार हुए हैं लाभान्वित

प्रदेश में Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana योजना के प्रचार प्रसार हेतु समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाए गए है। जिनमें लाभार्थियों के कार्ड घर-घर जाकर बनाए गए। कार्ड बनाने के लिए परिवारों से सम्पर्क करने के लिए आशा एवं ग्राम स्तरीय कार्मिको को मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान भी की गयी है।

Read more...