उत्तर प्रदेश

Ayodhya: 16 बदमाश गिरफ्तार, सोने की चैन की छिनैती के मामले का खुलासा

Ayodhya रामलला दर्शन मार्ग और हनुमानगढ़ी पर श्रद्धालुओं की सोने की चैन की छिनैती के मामले का खुलासा थाना रामजन्म भूमि पुलिस ने किया. इसमें 16 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. साथ ही 11 सोने की चैन बरामद हुई है जिनकी कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद हुई सोने की चैन 355 ग्राम की है. अयोध्या पुलिस ने कोतवाली नगर के पुलिस लाइन ओवर ब्रिज के पास से बदमशों को गिरफ्तार किया. बता दें, 10 फरवरी को थाना राम जन्मभूमि में पांच मुकदमे दर्ज हुए थे.

जानकारी मिली कि सभी बदमाश भीड़ में श्रद्धालु बनकर पहुंचे थे. महिला श्रद्धालुओं की सोने की चैन गले से खींची थी. थाना रामजन्म भूमि पुलिस ने इन बदमशों के पास से एक इनोवा कार व तीन स्कॉर्पियो भी बरामद कींं.

पकड़े गए बदमाश बिहार के बेतिया, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं.   बदमाश, बनारस व मथुरा में भी श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना चुके हैं. बदमश श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसकर  उनके गले से सोने की चेन खींचते थे. फिर दूसरे व तीसरे व चौथे बदमाश के हाथ में पहुंच जाती  थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =