उत्तर प्रदेश

Ayodhya: शादी टूटने से नाराज एक युवक ने लड़की पर अटैक कर दिया एसिड से

Ayodhya  यहां शादी टूटने से नाराज एक युवक ने लड़की पर एसिड से अटैक कर दिया, युवती को गंभीर हालात में सरकार अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है.  वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. मगर, पुलिस ने उसे रात में ही गांव के बाहर से पकड़ लिया, मामला हैदरगंज का है.

Ayodhya एसएसपी राजकरण नैयर ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के लोगों से पूछताछ की है. बता दें कि आरोपी की पहचान राजकरण शर्मा के रुप में हुई हैं. जानकारी के मुताबिक युवती की शादी आरोपी युवक के साथ तय हुई थी. जिसके बाद किन्ही कारणों से यह शादी टूट गई.

इसी बात से नाराज युवक ने रात के अंधेरे में करीब 1:30 बजे युवती के घर में पहुंचकर युवती के ऊपर एक केमिकल डाल दिया है, जिससे युवती गंभीर रूप से जल गई है. युवती की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया और युवती को अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

 आरोपी अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर दो दिवस में आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित कर मामले में फास्ट ट्रैक ट्रायल करवाया जाएगा. पीड़िता के घर वालों के अनुसार घटना सोमवार 1 बजे रात की है.

उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी बेटी के चीखने की आवाज आई. जिसके बाद पूरा परिवार वहां पहुंच गया. देखा कि बेटी तेजाब से चलने के चलते बुरी तरह से चीख रही थी. इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =