Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शहर से लेकर देहात तक शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोले के भक्त उमड़ पड़े। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शहर से लेकर देहात तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
सावन के पहले सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्त उमड़ पड़े। सुबह स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालयों में लंबी-लंबी कतारों में लग भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। श्रावण मास के शुरू होते ही शिवालयों को बंधनवारों, तोरणद्वारों आदि से भव्य रूप से सजाया गया है।
सावन के पहले सोमवार को सुबह से मन्दिरों में भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति और गांधी कालौनी के अनंतेश्वर महादेव मंदिर तथा प्राचीन भौरों का मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी। मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन का पहला सोमवार होने के कारण भगवान शिव की भक्ति की अटूट आस्था शहर से गांव तक दिखाई दी।

शहर-देहात के इन मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

सावन का महीना होने के चलते इस समय शहर में हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वालों की कतार लगी है। अपने गंतव्य की और बढ़ते श्रद्धालु कांवड़िया मार्ग में पड़ने वाले शिवालयों में भी भोले बाबा के चरणों में शीष नवा रहे हैं।
शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले शिवचौक स्थित शिव मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर गांधी कालोनी, श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर, नवीन मंडी स्थित शिव मंदिर, नई मंडी स्थित शिव मंदिर, द्वारिकापुरी स्थित शिव मंदिर, पंचमुखी स्थित शिव मंदिर, दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित शिव मंदिर और न्यू एसडी कॉलेज स्थित शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 13 =