उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर की वारदात, पुलिस फरार पुत्र की तलाश में जुटी

Azamgarh News: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हडंकप मच गया. यहां देर रात सोते समय कलयुगी बेटे ने ही अपने माता-पिता व मासूम बहन की कुल्हाड़ी का प्रहार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना के बाद आईजी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन के साथ पुलिस फरार पुत्र की तलाश में जुटी हुई है.

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के रहने वाले भानू प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह अपने बेटे राजन सिंह को दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर डांट-फटकार लगा दिए थे. जिससे नाराज चल रहे बेटे राजन सिंह ने शनिवार की देर रात खतरनाक कदम उठा लिया. शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर घर में सो गए. देर रात उनका पुत्र राजन सिंह ने कुल्हाड़ी के प्रहार से पिताभानु प्रताप सिंह, मां सुनीता सिह व13 वर्षीय बहन राखी सिंह की निर्मम हत्या कर दी. सुबह घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

ट्रिपल मर्डर की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया. आनन-फानन में आईजी, एसपी सहित आला अधिकारी डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. तीनों शवों को कब्जे ले लिया और घटना की छानबीन में जुट गई है. वहीं आरोपी पुत्र राजन सिंह फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस की टीमे जुटी हुई है.

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि भानू प्रताप के पुत्र ने ही अपने माता-पिता व बहन की हत्या की है. पुलिस इसकी जांच कर रही है, राजन सिंह फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है. घटना का जल्द ही अनावरण कर घटना में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कठोर कर्रावाई की जायेगी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 7 =