फिल्मी चक्कर

बेबी डॉल ने वीडियो पोस्ट किया- ‘आता माझी सटकली’, बीटीएस वीडियो

 सनी लियोन को ‘बेबी डॉल’ के नाम से जाना जाता है. वह अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं. सनी ने  एक और पोस्ट शेयर किया है, जो इस समय सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार सनी ने एक फनी वीडियो पोस्ट किया है.

https://twitter.com/SunnyLeone/status/1402119512334340098?s=20

जिसमें वह अपने शॉट को करती नज़र आ रही हैं और उनको डायरेक्टर कमांड देते दिखाई दे रहे हैं. सनी इस वीडियो में जोर-जोर से चिल्लाती हुई देखी जा सकती हैं. सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में सनी एक रस्सी के सहारे लटकती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ सनी लियोन ने कैप्शन में लिखा कि, ‘आता माझी सटकली’ आपको बता दें, ये डायलॉग अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ का है. 

सनी की इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं. सनी के इस बीटीएस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये है सनी का सुपरवुमेन लुक’. बता दें कि अभी तक इस वीडियो को 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सनी ने इससे पहले एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह लोगों को खाना परोसते हुए दिखाई दे रही थीं.

https://twitter.com/SunnyLeone/status/1401393627746668547?s=20

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =