भोपा थानाक्षेत्र के बेलडा पुल पर युवक ने गंगनहर कूदकर की आत्महत्या
मुज़फ्फरनगर। आज शाम के समय भोपा थानाक्षेत्र के बेलडा पुल पर एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी, जिसे ग्रामीणों ने काफी बचाने का प्रयास किया मगर कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।
बेलडा गंग नहर पर एक युवक जिसकी उम्र लगभग ४० वर्ष थी वह आया और अपने घड़ी वाचक पर निकालकर गंग नहर पर रख दी और गंगा में छलांग लगा दी
ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई, भीड़ ने यह सूचना पीआरबी २२३२ पर दी। कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंची पीआरबी २२ ३२ ने रस्सा मंगा कर ग्रामीणों की मदद से अपनी जान की परवाह न करते हुए गंगनहर में छलांग लगा दी और डूब रहे युवक को बाहर निकाला और भोपा स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहां पीआरवी के सुनील व पंकज भाटी ने डॉक्टरों के साथ मिल बचाने का प्रयास किया मगर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल भोपा पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।।

