तितावी पुलिस ने चार वांछितों को गिरफ्तार किया..
तितावी। पुलिस लगातार अपराधियों के हौसले पस्त कर रही है वहीं आज भी तितावी पुलिस ने चार वांछितों को गिरफ्तार किया। लगातार पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड के लिए अभियान जारी किया गया है।
तितावी @muzafarnagarpol ने लगभग 20 दिन पहले हुए ग्राम पीपलशाह विवाद में फरार चल रहे चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। pic.twitter.com/4VTrfuhFTa
— News & Features Network (@mzn_news) June 8, 2021
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय क्षेत्राधिकारी फुगाना मुजफ्फरनगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तितावी राधेश्याम यादव द्वारा अपने निर्देशन में थाना तितावी पर गठित टीम में उप निरीक्षक रोहताश सिंह, कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल ललित गौतम, कॉन्स्टेबल करन सिंह द्वारा अभियुक्त सचिन पुत्र इंद्रराज निवासी ग्राम पीपलसाह थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर, सचिन कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पीपलसाह, मोनू उर्फ महेश पुत्र सुंदर सिंह निवासी पीपलशाह, मोहित उर्फ मोनू पुत्र ओमवीर सिंह निवासी पीपलशाह को गिरफ्तार किया।

