उत्तर प्रदेश

 पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जायें- Narendra Kashyap

 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग Narendra Kashyap द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के मण्डलीय अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

समीक्षा बैठक में  राज्यमंत्री Narendra Kashyap द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, यू0डी0आई0डी0 कार्ड योजना, दुकान निर्माण संचालन योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना,व निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल योजना एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, ओ लेवल तथा सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, शादी अनुदान योजनाओं की समीक्षा की गयी।

Narendra Kashyap द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जायें।

सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, रूपेंद्र सैनी, विजय सैनी, सुन्दर पाल, जगदीश पांचाल, संजय गर्ग, विजय वर्मा, शरद गोयल, विजेंद्र पाल, मनोज पांचाल, सचिन प्रजापति, रामकुमार कश्यप, देवेंद्र पालज़ यशवीर सिंह, सुरेंद्र कश्यप आदि लोगों ने बुके एवं माल्यार्पण कर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया

इसके पश्चात मंत्री ने अपने विभाग के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर अलग से एक कमरे में बैठकर उनसे कामकाजी बातें की और उन्हें जनता से जुड़ी योजनाओं को धरती पर उतारने के लिए निर्देश दिए और कहा की जनता की प्रत्येक समस्या को बिना देरी किए निस्तारण किया जाए

बैठक में अभय कुमार श्रीवास्तव, उप-निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर, प्रेम प्रकाश पटेल, उप-निदेशक, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर, विनित कुमार मलिक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/ जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर श्रीमती दीपिका परिहार, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी/ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहारनपुर, शिवेन्द्र कुमार, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, शामली एवं अंशुल चौहान, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, शामली उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + nineteen =