लहूलुहान शवों से उठ रही थी दुर्गंध: डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के पति ने महिला के प्रेमी पर हत्या का अंदेशा जताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारपुर के गांव रनाइच निवासी रश्मि (45) पत्नी जसवंत अपने बेटे विनोद (21) के साथ खुर्जा की एक कॉलोनी में स्थित एक मकान में पिछले कई वर्षों से रहती थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में मां-बेटे के शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मकान खुलवाकर देखा तो लहूलुहान शवों से दुर्गंध उठ रही थी।
बता दें कि दोनों के सिर व गले पर निशान थे। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी, थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये है। मृतका के पति का कहना है कि पिछले कई सालों से अपने छोटे बेटे के साथ खुर्जा के मुरारी नगर में रह रही थी।
जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। मृतका के पति ने मुरारी नगर में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर पत्नी पर बुरी नजर रखने और उसकी और उसके बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, महिला के पति का दावा है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

