उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: हरियाणा के शराब तस्कर हुए गिरफ्तार

Bulandshahr News: बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान जारी है है। बीती रात थाना कोतवाली देहात प्रभारी करनसिंह व स्वाट टीम प्रभारी पटनीश कुमार द्वारा 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चंडीगढ़ से तस्करी कर बनारस ले जाई जा रही है 157 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि शराब तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं

बाकायदा ट्रक की बॉडी में एक अलग से बॉक्स बनवा कर उसमें शराब की पेटी आरक तस्करी का धंधा करते हैं। तस्करी की शराब पेटियों को बॉक्स में रखने के बाद बाहर से अन्य सामान ट्रांसपोर्ट से लादकर गंतव्य को जाते हैं और रास्ते में शराब की तस्करी करते हैं।

बुलंदशहर के एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद पकड़े गए शराब तस्कर जितेन्द्र पुत्र पोकर सिंह निवासी ग्राम समसपुर माजरा थाना समसपुर जनपद झज्जर (हरियाणा) ,सतपाल पुत्र रमेश, जय भगवान पुत्र ओम प्रकाश, प्रदीप पुत्र हरिसिंह निवासी निवासी गडी सापला थाना सापला जनपद रोहतक (हरियाणा) को जेल भेजा जा रहा है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21459 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eight =