वैश्विक

वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला: इंदौर पुलिस की साइट हैक

हैकरों ने मंगलवार को इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली। हैकरों ने वेबसाइट पर “फ्री कश्मीर”, “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात लिख दिया। वेबसाइट हैक होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के “कॉन्टेक्ट अस” खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि किसी मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर एक मैसेज लिखाकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने “कॉन्टेक्ट अस” पेज पर पुलिस के वरीय अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।

कॉन्टेक्ट अस पेज पर राज्य के डीजीपी, इंदौर जोन के आईजी और अन्य वरीय अधिकारियों के नाम और उनके फोन नम्बरों का ब्योरा होता है। इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को ठीक किया जा रहा है। एएसपी ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है और इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =