Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड में बदमाश दबोचा

खतौली। मीरापुर रोड पर याहियापुर की ओर भाग रहे बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई ।जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस व बाइक पुलिस ने बरामद की है। बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। जानसठ चैराहे पर एसआई सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस भी उसके पीछे दौड़ पड़ी। याहियापुर मोड़ पर पुलिस ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाश में तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक सिपाही बाल बाल बच गया।

जबकि पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार बदमाश मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर निवासी नौशाद पुत्र फैयाज घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस व बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार त्यागी और सीओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश पर आठ से दस मुकदमे दर्ज है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk