उत्तर प्रदेश

Baghpat News: 3 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या, वजह अभी साफ नहीं

Baghpat News:  एक मां ने ममता का गला घोंटते हुए अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही एसओ बालैनी थाना व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बच्ची की हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 मामला बागपत जिले के बालैनी थाना क्षेत्र का है। यहां के बाखरपुर गांव निवासी रोहित की पत्नी मोहिनी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मोहिनी पर आरोप है कि उसने अपनी तीन साल की बेटी शिवि की गला रेतकर हत्या कर दी। इतनी छोटी बच्ची की हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है।

हत्या की जानकारी मिलते ही आरोपी महिला के घर के बाहर ग्रामीण जुटने लगे। धीरे-धीरे पूरा गांव इकट्ठा हो गया। हर किसी के मुंह पर बस एक ही बात कि आखिर इतनी छोटी बच्ची की हत्या क्यों की गई? आखिर इतनी छोटी बच्ची का कसूर क्या रहा होगा? घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी ही बेटी की हत्या की आरोपित मां मोहिनी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची की हत्या की वारदात से परिवार में भी कोहराम मच गया।

इस कलयुगी मां की करतूत से हर कोई स्तब्ध है। वहीं, पुलिस को अभी तक ये पता नहीं लग सका है हत्या के पीछे का कारण क्या है? हालांकि, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि आरोपी मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। शायद, एक ये भी वजह हत्या की हो सकती है।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद बालैनी थाना के एसओ व सीओ बागपत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छोटी बच्ची के गले पर निशान भी पाया। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कारणों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 9 =