वैश्विक

Baghpat News: कर्ज में दबे जूता कारोबारी राजीव ने फेसबुक Live पर खाया जहर, पत्नी की मौत

Baghpat News: एक जूता व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर मंगलवार की दोपहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसको ऐसा करते देख पत्नी ने उन्हें रोका, लेकिन जब वे नहीं माने तो पत्नी ने भी जहर खा लिया। पूरी घटना को फेसबुक पर लाइव होकर अंजाम दिया गया।

इस घटना में पत्नी की मौत हो गई और व्यापारी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई लोगों ने घटना पर दुख जताया है और सोशल मीडिया पर लिखा कि “बागपत में एक व्यापारी एवं उनकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास और उनकी पत्नी की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुख हुआ। परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि श्री राजीव जी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।”

व्यापारी का नाम राजीव तोमर (40) है और वह रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी हैं। वे बड़ौत के सुभाष नगर में परिवार समेत रहते हैं। उनकी बावली रोड पर जूते की एक दुकान है। फेसबुक पर लाइव घटना को देख रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घर पहुंची तो पत्नी पूनम की मौत हो चुकी थी और व्यापारी की हालत गंभीर थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेसबुक लाइव में व्यापारी जहर खाते समय अपने कर्ज और आर्थिक संकट की बात कह रहे थे। फेसबुक पर दो मिनट का यह वीडियो कुछ मिनट बाद ही वायरल हो गया। इस वीडियो को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई राजनेताओं ने देखा और कमेंट्स किए।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यापारी राजीव तोमर एक पाउच खोलते हैं और उसकी सामग्री को मुंह में डालते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी पूनम उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं। वह बहुत कोशिश करती हैं कि राजीव मुंह से इसे थूक दें।

तोमर रोते हुए वीडियो में कहते हैं, “मुझे लगता है कि मुझे बोलने की स्वतंत्रता है। मेरे पास जो कर्ज है, मैं उसका भुगतान करूंगा। भले ही मैं मर जाऊं, मैं भुगतान करूंगा, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें।

मैं देशद्रोही नहीं हूं, लेकिन मुझे अपने देश पर विश्वास है, लेकिन मैं मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से कहना चाहता हूं कि आप छोटे व्यापारियों और किसानों के हितैषी नहीं हैं। अपनी नीतियां बदलें।” तोमर ने शिकायत की कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) ने उनके व्यवसाय को प्रभावित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 15 =