Baghpat News: मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के पैर पर चलाई गोली
Baghpat News: देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। बदमाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुट गई है ।
दिल्ली के सहारनपुर नेशनल हाइवे 709बी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बदमाशों को पुलिस ने जब रोका, तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने हाइवे पर मुठभेड़ के दौरान धर दबोच लिया।
#बागपत में देर रात कुख्यात बदमाश किरण पाल को पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली. #WATCH pic.twitter.com/qWDfahHBW2
— News & Features Network (@mzn_news) September 23, 2021
पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने 8 सितंबर की रात में 112 पर तैनात कॉन्स्टेबल अरुण कुमार को गोली मारकर गम्भीgर रूप से घायल कर दिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश के अन्य अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

