खेल जगत

SRH Vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हार, केन विलियमसन के निशाने पर आए टीम के ओपनर्स

SRH Vs DC: एसआरएच की टीम आठ मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. विलियमसन ने टीम की ओपनिंग जोड़ी को भी निशाने पर लिया. विलियमसन का कहना है कि हमारी शुरुआत बेहद खराब रही और अपने आने वाले मैचों पर ध्यान देना चाहिए.  

डीसी के खिलाफ एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की पर उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले ओवर के तीसरे गेंद पर ही आउट हो गए. टीम उसके बाद से उबर नहीं पाई पर फिर भी उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट 134 रन बनाए. कप्तान विलियमसन का मानना है कि उनकी टीम 25-30 रन और बना सकती थी.

विलियमसन ने कहा, “हमने जो सोचा था वैसी शुरुआत हमें नहीं मिली हमारे स्कोर में 25-30 की कमी थी. यह शर्मनाक है पर हमें अपने मनोबल को उचां रखना है. यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी कठिन रहा है.”

विलियमसन को हालांकि अपनी टीम पर पूरा विश्वास है. कप्तान ने कहा, “हम अपने अच्छे दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं. दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने हमें दबाव में डाला और इसकी आप अपेक्षा भी रखते हैं. अब हमें यहां से अपने खेल पर ध्यान देना होगा और अपने क्रिकेट में सुधार करना होगा.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =