उत्तर प्रदेश

Baghpat News: मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के पैर पर चलाई गोली

Baghpat News:  देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। बदमाश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुट गई है ।

दिल्ली के सहारनपुर नेशनल हाइवे 709बी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बदमाशों को पुलिस ने जब रोका, तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने हाइवे पर मुठभेड़ के दौरान धर दबोच लिया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने 8 सितंबर की रात में 112 पर तैनात कॉन्स्टेबल अरुण कुमार को गोली मारकर गम्भीgर रूप से घायल कर दिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश के अन्य अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =