उत्तर प्रदेश

Bahraich News: बीज व खाद की 62 दुकानों पर मारा छापा, कई के लाइसेंस निरस्त

Bahraich News: छह तहसीलों में संचालित 62 खाद की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खामियां मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त  कर दिया गया है। जबकि तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही शुरू हुई है।

जिला कृषि अधिकारी  की अगुवाई में टीम ने 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। जबकि 36 नमूने जांच को भेजा है। शासन के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के 62 खाद और बीज के दुकान पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे ने महसी और नानपारा तहसील क्षेत्र में संचालित खाद व बीज की दुकानों पर जांच की।

जबकि एसडीओ कृषि ने कैसरगंज तहसील (Kaiserganj Tehsil), मिहीपुरवा तहसील में भूमि संरक्षण आधिकारी, पयागपुर में रामदर्श वर्मा ने छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों पर खामियां मिली टीम ने खैरीघाट इलाके में संचालित एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही तीन अन्य दुकानों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Bahraich के जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एग्री जंक्शन वन स्टॉप खैरीघाट बेहडा में काफी खामियां मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जबकि मौर्य कृषि केंद्र तिवारीपुरवा, मास्टर खाद बीज भंडार और खान ट्रेडर्स मटेरा का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इनके यहां गुणवत्ता परक बीज और खाद नही मिला। उन्होंने बताया कि 36 खाद और बीज के 36 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों की छापेमारी से अन्य खाद और बीज दुकानदारों में हड़कंप रहा।

जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि कुछ लोगों की और से खाद व बीज की कालाबाजारी (Black marketing of fertilizers and seeds) की सूचना मिली थी जानकारी के बाद अलग – अलग टीमो ने जिले में छापेमारी की है, खामियां मिलने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर तीन अन्य दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =