उत्तर प्रदेश

Bahraich News: भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप ने हेलमेट नहीं लगाया था, कटा चालान तो दरोगा पर भड़क गए विधायक

Bahraich News: शाम को चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने पर दरोगा ने चालान काट दिया। कार्यकर्ता ने विधायक पति को फोन कर बात करने की बात कही। लेकिन दरोगा ने बात करने से मना कर दिया। इससे विधायक के पति भड़क गए। उन्होंने दरोगा से कहा कि आप 10 बार बात करेंगे। दरोगा से विधायक पति के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोतवाली नगर के अस्पताल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार रविवार को चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। शाम छह बजे के आसपास भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप  बाइक से घर जा रहा था, लेकिन कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी।

इस पर दरोगा ने कार्यकर्ता का चालान काट दिया। चालान काटे जाने पर कार्यकर्ता ने सदर विधायक अनुपमा जायसवाल  के पति अशोक जायसवाल को फोन लगाया। विधायक पति ने दरोगा से बात कराने की बात कही। लेकिन दरोगा ने विधायक पति से बात नहीं की। नाराज विधायक पति चौराहे पर पहुंच गए।

उन्होंने दरोगा से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के वाहन का आप चालान कर दिए। साथ ही वार्ता कराने पर आप बात नहीं करेंगे। विधायक पति ने कहा कि दरोगा जी एक बार नहीं, आप 10 बार बात करेंगे।

दरोगा और विधायक पति से कहासुनी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक पति का कहना है कि कार्यकर्ता के सम्मान में दरोगा अशोक कुमार को फोन पर बात करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22153 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 7 =