उत्तर प्रदेश

बहराइच : कोल्हुआ के पास रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत

बहराइच जिले में भारी बारिश के दौरान ट्रक व रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हो गई । रोडवेज बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। चारों ओर बरसात के कारण जलभराव की भी स्थिति हो गई है। रविवार की सुबह गोंडा- बहराइच हाईवे पर पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ के पास रोडवेज बस व ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस बीच सड़क से सड़क के किनारे पहुंच गई।

बस में सवार यात्रीयों ने किसी तरह कूदकर व निकलकर जान बचाई। हादसे में दस लोगों को चोटे आई है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पयागपुर थानाध्यक्ष बृजनंद सिंह ने बताया कि 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + two =