उत्तर प्रदेश

News Bahraich: महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

 News Bahraich: कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला अपने देवर के साथ कोटे का खाद्यान्न लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लोग देवर की पिटाई कर महिला का अपरहण कर ले गए। सभी ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नहर पटरी के निकट गांव निवासी 27 वर्षीय महिला अपने देवर के साथ कोटेदार के यहां खाद्यान्न लेने गई थी। खाद्यान्न लेकर महिला देवर के साथ बुधवार शाम को घर लौट रही थी।

राहगीरों ने युवक को पड़ा देखा

नवाबगंज मार्ग पर मथुरा पुल के पास बाइक सवार तीन लोग आए। सभी ने महिला को रुकवाया। इसके बाद 20 वर्षीय देवर की पिटाई करके झाड़ियों में छोड़ दिया। तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। कुछ देर बाद राहगीरों ने युवक को पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। उधर महिला दबंगों से अपने आप को छुड़ाते हुए घर पहुंचकर आपबीती बताई।

परिवार के लोगों के साथ कोतवाली गई। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

घटना की जांच

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि गुरुवार को वह घटना की जांच करने गए थे। महिला की ओर से किसी को नामजद नहीं किया गया है। महिला किसी को पहचान नहीं सकी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बाइक बरामद हुई है। बाइक गांव निवासी युवक की है। युवक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

सीओ ने बताया कि गैंगरेप के खुलासे के लिए दो टीम लगाई गई है। जिसमे कोतवाली नानपारा और कार्यालय की टीम लगाई गई है। इस मामले में अभी तक तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =