बहुजन क्रांति मोर्चा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। बहुजन क्रांति मोर्चा ने भी हाथरस प्रकरण में आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक कंवरपाल ने बताया कि आज प्रदेशव्यापी आंदोलन की कड़ी में डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने कहा कि योगी राज में कानून का राज खत्म हो गया है। हाथरस के गांव में वाल्मीकि समाज की बेटी से वीभत्स अत्याचार किया गया है। इसके बाद भी सरकार संवेदनशील नहीं है।
पीड़ित परिवार को डीएम और एसपी जैसे बड़े अफसर ही फोर्स के साथ भयभीत कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मनीषा कांड के आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने फांसी की सजा देने
पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक राशि देने की मांग की है। इसके साथ ही मोर्चा ने आजमगढ़ और बुलन्दशहर में बच्चियों के साथ हुई रेप की घटनाओं को लेकर भी रोष जताया गया है।
इसके साथ ही किसानों के खिलाफ लाये गये कृषि बिलों का विरोध करते हुए प्रदेश के कई जनपदों में किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमों को लेकर रोष जताया और इनको वापस लेने की मांग की है।

