Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बहुजन समाज पार्टी और वामसेफ के संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी और वामसेफ के संस्थापक कांशीराम के १४ वें परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सांसद समेत बसपा नेताओं ने २०२२ में पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बसपाइयों ने उनके जीवन संघर्ष पर विचार रखें। जिला मुख्यालय पर बसपा ने मान्यवर कांशीराम को याद किया। परिनिर्वाण दिवस के मौके पर चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

साथ ही उनके जीवन पर्यन्त किए गए जीवन संघर्ष पर विचार रखें। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा लोगों से कहा कि अभी कांशीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, सत्यप्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, श्यामलाल प्रजापति, अरविन्द गौतम, जियाउर्रहमान ने भी विचार रखे, कार्यक्रम मे प्रेमचंद गौतम, चाँदसिंह कश्यप, विजयपाल सिंह, प्रभारी पक्षिम उत्तर प्रदेश मिशन काशीराम सुमित प्रजापति खतौली, नगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी, सत्यपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल गौतम, रामपाल सिंह पाल

निखिल चौधरी, आजाद मावी, नूर अहमद, पप्पू त्यागी, दुष्यंत कुमार विकास कुमार, ब्रिजेश कुमार, रविन्द्र पाल, आदि उपस्थित रहे.. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन मंडल प्रभारी जियाउर्रहमान ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =