बेगराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मंसूरपुर हाईवे पर बेगराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया।
जिसे बेगराजपुर चौकी पुलिस व ग्रामीणो की मदद से उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। लेकिन उक्त व्यक्ति ने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया।
जनपद मुज़फ्फरनगर के NH 58 वहलना कट पर बाईक पास करते समय हुआ हादसा ।रेत से भरे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया ।ट्रक चालक बाईक सवार युवक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया ।मोके पर पहुँची @muzafarnagarpol ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया pic.twitter.com/phJw08jcrB
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 9, 2020
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। पुलिस हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान कराने के प्रयास मे लगी है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुट गई है।









