Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ब्लेड से बेग काटकर चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की 4 महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चरथावल। पुलिस ने थैला काटकर 40 हजार की नकदी साफ करने की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया।

थाना चरथावल पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर कुलदीप कुमार ने जारी पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 30 सितम्बर 2020 को ग्राम न्यामू निवासी इस्लाम पुत्र गफूर कस्बा चरथावल मे बैंक से 40 हजार रूपये बैग मे रखकर जा रहा था कि इसी बीच अज्ञात चोरो ने उसका बैग काटकर बैग मे रखे 40 हजार रूपये चोरी कर लिए।

पुलिस ने पीडित की शिकायत पर इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। सीओ सदर ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाली चार आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडी गई महिलाओ ने अपना नाम हीना पत्नि गौतम नि.गुलखेडी,राजगढ म.प्र,वंशिका पुत्री विनोद निवासी कदिया सासी जिला राजगढ म.प्र,प्रियंका पत्नि संदीप निवासी उपरोक्त, उपासना मानेरिया पुत्री डैनी निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तो की कब्जे से 04 ब्लैड, दो अदद मोबाईल फोन बरामद किए हैं।

आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसओ चरथावल धर्मेन्द्र सिह,एसएसआई प्रमोद कुमार,हे.का.रोशन अली, का.महेन्द्र सिह, का.विकास शर्मा,म.का.अनिता राजपूत,म.का.अनुराधा शामिल रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =